भोपाल में भेल लेडीज क्लब का सावन उत्सव के साथ नए सत्र का शुभारंभ

भोपाल, 22 जुलाई 2025: भेल लेडीज क्लब के नए सत्र का शुभारंभ आज सावन के पावन पर्व के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्षा श्रीमती रोजी उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित करके की।

इस मौके पर सदस्याओं ने झूलों का आनंद लिया, सरप्राइज गेम्स खेले और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्षा श्रीमती योगिता बघेल, सभी सेंटर की उपाध्यक्षाएं श्रीमती मंजू पटेल, श्रीमती अनुजा मजूमदार सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजू शौरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती ज्योति शर्मा ने किया। यह आयोजन सभी सदस्याओं के लिए आनंद और उत्साह से भरपूर रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular