कई रूटों पर थमी सिटी बसें, हड़ताल पर गए ड्राइवर-कंडक्टर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) के बस चालक और परिचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण शहर की कुछ सड़कों पर लो-फ्लोर सिटी बसों का संचालन बंद हो गया है।इस हड़ताल से रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्री सोमवार सुबह खास परेशान होते दिखे। क्योंकि, शहर की कुछ सड़कों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है।वेतन और ग्रेजुएटी फंड पीएफ न मिलने पर बस चालकों और परिचालकों ने ये हड़ताल शुरु की है। हड़ताल के चलते राजधानी भोपाल के 12 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बस चालकों का कहना है कि, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वो हड़ताल पर ही रहेंगे।छह रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसके चलते शहर समेत आसपास के इलाकों के हजारों यात्री अपनी दैनिक यात्रा के लिए परेशान हो रहे हैं।इस दौरान भोपाल के दो बड़े रूट्स (चिरायु अस्पताल से कटारा हिल्स और कोकता बायपास से रातीबड़) पर 25 बसें नहीं उतारी गईं। इस कारण दोनों रूट पर रोजाना सफर करने वाले करीब 18 हजार यात्रियों को दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट्स का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, इस मामले में बस ऑपरेटर कंपनी की ओर से बागसेवनिया थाने में शिकायत की गई है। वहीं, बीसीएलएल के अफसरों का कहना है कि जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular