केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में बी.ए. बी.एड. कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में आज एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (बी.ए. बी.एड.) माध्यमिक सत्र 2025-26 के दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. रविंद्र कान्हेरे, एएफआरसी भोपाल के अध्यक्ष और सारस्वत अतिथि प्रो. अंशुमन उपाध्याय, इग्नू भोपाल के उपनिदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक प्रो. रमाकांत पांडेय ने की।शिक्षा शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. गोविंद पांडेय ने छात्रों और अतिथियों का स्वागत करते हुए दीक्षारंभ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि प्रो. रविंद्र कान्हेरे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक बनने की दिशा में यह पाठ्यक्रम उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है, क्योंकि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। प्रो. अंशुमन उपाध्याय ने छात्रों को बताया कि यह एकीकृत पाठ्यक्रम उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. रमाकांत पांडेय ने छात्रों को बधाई देते हुए संस्कृत शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत का अध्ययन न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए भी आवश्यक है। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो. सोमनाथ साहू और डॉ. कृष्णकांत तिवारी तथा समन्वयक डॉ. रजनी वी.जी. हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular