देश में 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है, और आने वाले वर्षों में इसका उपयोग कई गुना बढऩे वाला है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2028 तक 5G उपभोक्ताओं की संख्या 77 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में भी 5G यूजर्स हर महीने औसतन 40 GB डेटा की खपत कर रहे हैं, जो आने वाले समय में और बढ़ सकता है। 5G का बढ़ता दायरा और तेज स्पीड भारत में 5G रोलआउट के बाद, रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों ने इसे बड़े पैमाने पर फैलाया है। इससे न सिर्फ इंटरनेट स्पीड में सुधार हुआ है, बल्कि वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और रिमोट वर्क जैसी सेवाओं को भी नई गति मिली है। 4G के मुकाबले 5G यूजर्स 2 गुना ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लासेज और क्लाउड गेमिंग डेटा खपत बढ़ा रहे हैं। 2025 तक 5G डेटा यूसेज 50 GB प्रति माह तक पहुंच सकता है। भारत में 5G के विस्तार की स्थिति रिलायंस जियो और एयरटेल ने देश के 90G हिस्से में 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। वोडाफोन और बीएसनल भी 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं।
