लैपटॉप मिलने पर मेधावी विद्यार्थियों ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

भोपाल: प्रतिवाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदाय योजना में लैपटॉप मिलने पर विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न हैं और इसके लिए म.प्र.शासन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। सुभाष एक्सीलेंस स्कूल की विद्यार्थी नीशू पंडित बताती हैं “मैंने कक्षा 12 वीं में 97 प्रतिशत के साथ स्टेट मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। मेरा लक्य्् सीए बनना है जिसके लिए टैक्नोलॉजी का साथ चाहिए। आज माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुझे 25 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग मैं लैपटॉप क्रय करके करूंगी। मेरी पढ़ाई में इसका बहुत बड़ा योगदान रहेगा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का बहुत – बहुत धन्यवाद। “इसी विद्यालय के प्रदेश की प्रावीण्य सूची में वाण्यियम संकाय अंतर्गत चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र श्री प्रांजल कुशवाह ने भी मुख्यमंत्री से लैपटॉप प्राप्त कर उनका ह्रदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा ” मैं सीए की तैयारी कर रहा हूँ। इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस एवं नोट्स बनाने में यह लैपटॉप मुझे काफी मददगार साबित होगा। ” भोपाल जिले के पीएमश्री शासकीय नवीन कन्या हायर सेकेण्ड्री विद्यालय की 11 छात्राओं को भी लैपटॉप की राशि मिली है। राशि मिलने पर सुश्री सिमरन पैठारी, उर्मिला सैनी, कंचन मौरे, शिवानी, जैनस्वी शर्मा, पायल साल्वे, सिया यादव, हेमलता मीणा, आशा बडोले, प्रियंक गौर एवं विक्की भरिल्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ह्रदय से धन्यवाद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप की राशि अंतरित की। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रति विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप क्रय करने के लिये उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। प्रदेश में इस वर्ष 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रूपये की राशि दी गई है। भोपाल जिले के 4 हजार 327 विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए 10 करोड़ 81 लाख से अधिक की राशि दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular