MP DA Hike: प्रदेश के कर्मचारियों का बढ़ा 5% DA, मोहन सरकार ने जारी किए आदेश

[ad_1]

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अगले महीने से सैलरी बढ़कर मिलेगी। प्रदेश के कर्मचारियों को जून माह से मूल वेतन में 5% की बढ़ोत्तरी के आदेश सरकार ने जारी कर दिए है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश के कर्मचारियों को राहत देने के लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जानें क्या है मामला

सरकार ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से लेकर 1 दिसंबर 2024 तक महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि की जाएगी। जबकि 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक 5% महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सरकार 1 जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक की एरियर की राशि का भुगतान 5 समान किश्तों में करेगी। यह किश्त जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 में आएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो कर्मचारी 1 जुलाई 2024 के बाद रिटायर या निधन हो गया है उन कर्मचारियों को सरकार एरियर की राशि एकमुश्त देगी।

DA 2025 55_1

[ad_2]

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular