उज्जैन में आज रात खुलेंगे नागचंद्रेश्वर के पट

उज्जैन : उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नाग पंचमी पर्व पर मंगलवार को विशेष आयोजन होंगे। परंपरा के अनुसार, दोपहर में शासकीय पूजन के बाद मंदिर के मुख्य शिखर पर नया ध्वज फहर जाएगा। यह पूजन और ध्वजारोहण श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा द्वारा किया जाएगा। महंत विनीत गिरी महाराज ने बताया कि हर सा विजयादशमी, महाशिवरात्रि, गुरु पूर्णिमा और न पंचमी जैसे प्रमुख पर्वों पर केवल अखाड़ा ही मं शिखर पर ध्वज चढ़ाता है। बाकी दिनों में श्रद्धालु मंदिर समिति से पहले से बुकिंग कर ध्वज चढ़ाते हैं।आज रात 12 बजे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पटमहाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के पट साल में सिर्फ एक बार, नाग पंचमी पर खुलते हैं। सोमवार रात 12 बजे से दर्शन शुरू होंगे, जिसके लिए लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। मंदिर और जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।महाकाल मंदिर के तीन खंड और तीन महादेव श्री महाकालेश्वर मंदिर में तीन खंड हैं, जहां तीन रूपों में भगवान शिव विराजित हैं। गर्भगृह में भगवान महाकालेश्वर।गर्भगृह के ऊपर स्थित खंड में भगवान औंकारेश्वर। तीसरी मंजिल पर स्थित मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर। नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में एक दुर्लभ प्रतिमा भी है, जिसमें नाग के फन तले भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी और सिंह एक साथ विराजित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular