
भोपाल ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पावर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेंटर भोपाल द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉक्टर स्मिता भटनागर द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जागृति अभियान पर व्याख्यान दिया गया। इसके पश्चात उप महाप्रबंधक एचआर श्रीमती नीतू सिंह द्वारा कार्यालय के क्रियाकलापों के दौरान कम्युनिकेशन स्किल्स का महत्व बताते हुए महिलाओं हेतु मोटिवेशनल थीम के ऊपर व्याख्यान दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप महाप्रबंधक एचआर श्रीमती निशा कुमार द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों के विषय को लेकर गहन चर्चा की गई।
निदेशक पीडीटीसी श्री अनिल खत्री के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (कामर्शियल) श्रीमती स्वाति सिंह, उप मुख्य महाप्रबंधक (वर्क एंड प्लानिंग) श्रीमती जीपी सक्सेना, संयुक्त निदेशक फाइनेंस श्रीमती रिचा शर्मा, उप महाप्रबंधक (आईटी) श्रीमती सुप्रीत सलूजा, उप महाप्रबंधक श्रीमती अलका नामदेव सहित कंपनी की अनेक अधिकारी एवं महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।
