सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर अपेक्स बैंक ने आयोजित की व्यवसाय विविधीकरण कार्यशाला

भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कॉलेज, कोटरा सुल्तानाबाद में सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक श्री मनोज पुष्प के निर्देशन में हुआ।इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में व्यवसाय विविधीकरण और नवाचार के माध्यम से बैंक ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। उन्होंने इस वर्ष भी जिला बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों से उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समर्पित प्रयास करने का आह्वान किया।प्राचार्य श्री पी.एस. तिवारी ने ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने पर जोर दिया, जबकि उप महाप्रबंधक श्री के.टी. सज्जन ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन प्रबंधक श्री करुण यादव ने किया।कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें सहकारिता मंत्री के विधिक सलाहकार श्री अरुण माथुर, उप सचिव श्री मनोज सिन्हा, को-ऑपरेटिव ट्रिब्यूनल के सदस्य श्री विमल श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग और अपेक्स बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सहकारिता के विकास में नई पहल करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular