
भाभा विश्वविद्यालय भोपाल की प्रतिभाशाली एम.टेक वीएलएसआई पासआउट छात्रा सुश्री निधि शुक्ला को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई! उन्हें एमपीपीएससी (मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग परीक्षा) के माध्यम से सहायक निदेशक के रूप में चुना गया है। यह प्रतिष्ठित अवसर निधि की लगन, कड़ी मेहनत और असाधारण कौशल का प्रमाण है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के सीईओ श्री प्रसाद पिल्लई जी प्रति कुलगुरु डॉक्टर एनके अग्रवाल कुल सचिव डॉक्टर श्याम पाटकर फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग के अधिष्ठाता डॉक्टर अशोक झाला इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश गावंडे ने मिस निधि शुक्ला को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रति कुलगुरु डॉक्टर एनके अग्रवाल ने कहा कि हमें उनकी उपलब्धि पर गर्व है और विश्वास है कि वह अपनी भूमिका में उत्कृष्टता हासिल करेंगी।
