भोपाल। शहर के शासकीय और निजी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बी.कॉम., बी.एससी. और बी.ए. स्तर के कुल 7 नए कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस विशेष डिग्री प्रोग्राम की खास बात यह है कि इसमें छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक औद्योगिक प्रशिक्षण भी मिलेगा। यह प्रशिक्षण तृतीय वर्ष में प्रारंभ होगा और इसके लिए छात्रों को प्रतिमाह ₹7,000 से ₹12,000 तक का स्टायपेंड भी दिया जाएगा।
क्या है एईडीपी?
अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी), भारत सरकार की राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) से जुड़ा हुआ एक अभिनव शैक्षणिक मॉडल है। इसका उद्देश्य छात्रों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे उनकी रोजगार योग्यता में वृद्धि हो सके। कोर्स की संरचना इस प्रकार है – पहले दो वर्ष अकादमिक अध्ययन और तीसरे वर्ष में एक से तीन सेमेस्टर तक इंडस्ट्री में अप्रेंटिसशिप।
शहर के कॉलेजों में शुरू हो रहे हैं कौन-कौन से कोर्स:
हमीदिया महाविद्यालय
- बी.कॉम. इन रिटेल ऑपरेशन्स
- बी.एससी. इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट
- बी.ए. इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी
