MSME हैकाथॉन 5.0: इनोवेटिव आइडिया देकर जीतें ₹15 लाख तक का अनुदान

भोपाल, :भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय ने ‘विकसित भारत-2047’ के लिए नवाचार को बढ़ावा देने हेतु MSME हैकाथॉन 5.0 की शुरुआत की है। इसके तहत 18 से 60 वर्ष के इनोवेटर्स 14 जुलाई तक अपने आइडिया जमा कर सकते हैं। चयनित विचारों को प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए ₹15 लाख तक का अनुदान मिलेगा।

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल को इस हैकाथॉन का होस्ट इंस्टीट्यूट चुना गया है। MANIT के निदेशक प्रो. करुणेश शुक्ल ने बताया कि संस्थान की प्रयोगशालाओं और इन्क्यूबेशन सेंटर का उपयोग कर आवेदक अपने आइडिया को वास्तविक रूप दे सकेंगे। यह सुविधा न केवल छात्रों, बल्कि बाहरी इनोवेटर्स और एमएसएमई इकाइयों के लिए भी खुली है।

आवेदन प्रक्रिया:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन MSME पोर्टल (https://my.msme.gov.in) पर करें।
  • होस्ट इंस्टीट्यूट के रूप में MANIT भोपाल का चयन करें।
  • चयनित आइडिया को मेंटरशिप, इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्तीय सहायता मिलेगी।

इस योजना का संचालन MANIT के प्रो. अखिलेश बर्वे और डॉ. विनोद यादव की टीम द्वारा किया जाएगा। नवाचार के क्षेत्र में रुचि रखने वाले उद्यमी और छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular