4277 शिविरों में 1 लाख 84 हजार 708 शिकायतों का मौके पर निराकरण
भोपाल/ग्वालियर, 13 अगस्त। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित “संपर्क अभियान 2026” को उल्लेखनीय सफलता मिली है। 14 मई से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान के अंतर्गत भोपाल एवं ग्वालियर रीजन के 16 जिलों में अब तक 4,277 विशेष शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1 लाख 84 हजार 708 उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक एवं त्वरित समाधान उपलब्ध कराते हुए विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता, सुगमता और उपभोक्ता संतुष्टि को बढ़ावा दिया जा रहा है।
भोपाल रीजन के वृत्तों में लगे शिविर
भोपाल रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त भोपाल में 334 शिविरों में 20,254 शिकायतों का निराकरण किया गया। बैतूल (ओ एंड एम) वृत्त में 399 शिविरों में 20,598 शिकायतों का निराकरण, भोपाल (ओ एंड एम) वृत्त में 208 शिविरों में 6,624 शिकायतों का निराकरण, हरदा वृत्त में 109 शिविरों में 15,636 शिकायतों का निराकरण, नर्मदापुरम वृत्त में 322 शिविरों में 24,848 शिकायतों का निराकरण, रायसेन वृत्त में 226 शिविरों में 15,177 शिकायतों का निराकरण, राजगढ़ वृत्त में 310 शिविरों में 4,141 शिकायतों का निराकरण, सीहोर वृत्त में 297 शिविरों में 6,703 शिकायतों का निराकरण तथा विदिशा वृत्त में 170 शिविरों में 9,352 शिकायतों का निराकरण किया गया।
ग्वालियर रीजन के वृत्तों में लगे शिविर
ग्वालियर रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त ग्वालियर में 243 शिविरों में 4,770 शिकायतों का निराकरण किया गया। अशोकनगर वृत्त में 121 शिविरों में 12,212 शिकायतों का निराकरण, भिंड (ओ एंड एम) वृत्त में 232 शिविरों में 4,905 शिकायतों का निराकरण, दतिया (ओ एंड एम) वृत्त में 143 शिविरों में 6,330 शिकायतों का निराकरण, गुना वृत्त में 209 शिविरों में 7,929 शिकायतों का निराकरण, ग्वालियर (ओ एंड एम) वृत्त में 204 शिविरों में 3,749 शिकायतों का निराकरण, मुरैना वृत्त में 318 शिविरों में 11,016 शिकायतों का निराकरण, श्योपुर (ओ एंड एम) वृत्त में 157 शिविरों में 4,542 शिकायतों का निराकरण तथा शिवपुरी वृत्त में 275 शिविरों में 5,922 शिकायतों का निराकरण किया गया।
इन शिकायतों और सेवाओं पर हुआ त्वरित काम
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान करना है। शिविरों में मुख्य रूप से त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग एवं अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही मात्र 5 रुपये में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए गए। इसके अलावा भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवाईसी, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC), बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का निराकरण, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज संबंधी समस्याओं का समाधान, ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों का निराकरण, बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि जमा कराने सहित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए गए।
